फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ganesh Chaturthi Celebration

लघु नाटिका रही आकर्षण का केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Celebration
बागेश्वर के कंट्रीवाइड स्कूल में गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भक्तिमय गीत, संगीत और नृत्य से समां बांधा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान गणेश के जीवन पर आधारित लघु नाटिका रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी और उप प्रधानाचार्या अपर्णा कांडपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने भगवान गणेश के जन्म, उन्हें हाथी का शीश लगाने और बाल्यकाल की घटनाओं पर आधारित लघु नाटिका से किया। सातवीं कक्षा की छात्रा वैदेही हरड़िया ने गणेश चतुर्थी मनाने का महत्व बताया। छात्रों ने भगवान गणेश की स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने मंच से जागरूकता नारे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहां पर लीला नेगी, दिनेश कुमार, हिमांशु चौबे, सचिन बिष्ट, लक्ष्मण नयाल, प्रकाश धपोला, कुसुमलता साह, जिया नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed