फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Furore in the family due to the death of Congress leader

कपकोट के कांग्रेस नेता की मौत से परिवार में कोहराम, लोग गमगीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Furore in the family due to the death of Congress leader
मृतक हीरा सिंह कठायत। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर)। कपकोट के कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ठेकेदार प्रताप सिंह कठायत के पुत्र हीरा सिंह कठायत (48) की सोमवार रात चमोली जिले के देवाल में हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार काई में गिरी मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इसे कार हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। मृतक के पिता ने थराली के एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कठायत की कार देवाल के नंदकेशरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार की रात में ही मिल गई थी। परिजनों के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग रात में ही देवाल के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि हीरा सिंह कठायत सोमवार को गरुड़ से ग्वालदम की ओर गए थे। उनके साथ गरुड़ से दो स्थानीय लोग भी कार में बैठे थे लेकिन यह दोनों मौके पर नहीं मिले। कार खाई में गिरी थी, पास में कठायत का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि मृतक के पिता प्रताप सिंह कठायत ने थराली के एसडीएम को पत्र देकर पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। वहां की राजस्व पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कठायत मूल रूप से कपकोट के कर्मी निवासी हैं। मृतक की पत्नी राखी कठायत कपकोट में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर तैनात बताई जा रही हैं। उनके दो लड़के और एक लड़की है। देर शाम मृतक का शव कपकोट पहुंचा। गमगीन माहौल में मृतक की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed