{"_id":"645fcee513540329f30510d6","slug":"forest-fire-smoke-spread-in-the-urban-area-bageshwar-news-c-8-1-138997-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जंगलों में लग रही आग, नगरीय इलाके में फैला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जंगलों में लग रही आग, नगरीय इलाके में फैला धुआं
Sat, 13 May 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 13 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
जंगलों में आग लगने से बागेश्वर नगर में फैली धुंध। संवाद
बागेश्वर। बेमौसम बारिश का दौर खत्म होने के बाद जंगलों के सुलगने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में वन धधक रहे हैं जबकि नगरीय इलाके में धुआं फैल रहा है। धुएं का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है।
शुक्रवार की शाम कपकोट रेंज के गोलना, हरसीला के जंगल में आग लगी। रात तक जंगल जलता रहा। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर गई और आग को काबू किया। इधर, जंगल में आग लगने से नगरीय इलाके में धुंआ फैल रहा है। जिला मुख्यालय, कपकोट नगरीय इलाके में धुआं फैलने से लोगों को दिक्कत आ रही है। सांस और आंख की परेशानी से जूझ रहे मरीजों की दिक्कत बढ़ रही है। वन संपदा को भी आग से नुकसान हो रहा है। इधर, रेंजर एनडी पांडेय ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम को भेजकर आग को काबू कर लिया गया था। विभाग वनों में आग लगाने वालों पर भी नजर रख रहा है। पकड़े जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।