फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Football Match in Bageshwar

लुधियाना को हराकर रुद्रपुर की टीम ने कटाया फाइनल का टिकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Bageshwar
बागेश्वर में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते लुधियाना और रुद्रपुर के खिलाड़ी। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में कार्बेट एफसी रुद्रपुर और लुधियाना एफसी पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया। मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला और रुद्रपुर की टीम ने लुधियाना की टीम मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैच शुरू होने के बाद से ही दोनों टीमें गोल करने का प्रयास करती रहीं लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के गोल रहित रहने पर मैच का निर्णय पेनल्टी शूट से कराया गया। रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने चार बार गोल पोस्ट को भेदा जबकि लुधियाना के खिलाड़ी मात्र तीन ही गोल कर सके। क्लब के सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि शनिवार को दिल्ली और मुनस्यारी की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम अनुराधा पाल ने मैच का शुभारंभ किया। वहां पर अध्यक्ष मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रजत कुमार, सूरज धर्मशक्तू, प्रेम कुमार, आकाश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed