फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Floods in Bageshwar

उफान पर बह रही सरयू और गोमती 

Sat, 23 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 23 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Floods in Bageshwar
बागेश्वर में आई बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर (कपकोट)। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से यहां समूचा जनजीवन दुष्प्रभावित हो गया। बारिश से कठायतबाड़ा और ठांगा गांव में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। नगर में सरयू और गोमती उफान पर बह रही हैं। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की 11 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर मूसलाधार बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे जिला मुख्यालय से लगी कठायतबाड़ा ग्राम पंचायत के मठखाली तोक के हरगोविंद सिंह डंगवाल का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय प्रभावित दंपति अपने मवेशियों को बाहर बांधकर अपने पुत्र गिरीश के घर चाय पी रहे थे।
विज्ञापन


मकान गिरने की इस घटना में प्रभावित परिवार का घरेलू सामान, खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन मलबे में दब गए। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश परिहार ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन को प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से ग्राम पंचायत ठांगा के पड़ीगाड़ तोक में फकीर राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पीड़ित के एक जोड़ी बैल, छह बकरियां चोटिल हो गई हैं। प्रभावित का घरेलू सामान, खाद्यान्न भी मलबे में दब गया है। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन ने प्रभावित को वाजिब मुआवजा देने की मांग की है।


कपकोट ब्लॉक के उडियार मे भूस्खलन से खिनागाड़ में भूस्खलन से लाल सिंह के मकान को खतरा हो गया है। खड़िया के लिए जेसीबी से हुए खुदान से भूस्खलन हुआ है। मकान के आगे भूस्खलन से प्रभावित के उपजाऊ खेत भी बर्बाद हो गए हैं। ग्राम प्रधान कुंवर राम ने प्रशासन से मौका मुआयना कर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।  

बागेश्वर में ग्रामीण क्षेत्रों की 11 सड़कें बंद, लोग परेशान 
-अमरसरकोट- गिरेछीना सड़क।
- गरुड़ -कपकोटी- फल्यांटी।
- बांसपटान -रावतसेरा।
-कपकोट- पोथिंग- उच्छात।
- ढालन- खुनौली।
- भयूं- गडेरा।
-डंगोली- सैलानी। 
-भनार लाथी- नामतीचेटाबगड़
-रिखाड़ी-बाछम। 
-शामा- नौकोड़ी। 
-बैड़ा-मझेड़ा सड़क।
छातीखेत में मलबा भरने से बालीघाट-रीमा-धरमघर सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed