फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in jungles in almora.

Bageshwar News: शिखरकोट और बैजनाथ रेंज के जंगल जले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire in jungles in almora.
बागेश्वर/गरुड़/कौसानी। जिले में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब तक जंगल जलने की 18 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। वनाग्नि से 21.400 का वन क्षेत्र जल गया है और 64,200 रुपये का नुकसान हुआ है। वन विभाग की पूर्व तैयारियों के बावजूद कर्मचारी वनों को जलने से नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में वनाग्नि से जंगल को नुकसान हो रहा है। रविवार की शाम को शिखरकोट के जंगल में आग लगी। इस दौरान करीब डेढ़ हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची बैजनाथ रेंज की टीम ने आग को काबू किया लेकिन तब तक वन संपदा को काफी नुकसान हो चुका था। सोमवार को दिन के समय बैजनाथ रेंज के कौसानी और देवनाई से लगे जंगल सुलगते रहे। दिन के समय तेज धूप और हवा के कारण आग को फैलने में मदद मिली। वनाग्नि की घटनाओं में बढ़ोतरी से चारा पत्ती, जड़ीबूटी, इमारती लकड़ी और वन्य जीवन को नुकसान हो रहा है। आग लगने से उठने वाला धुंआ पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव डाल रहा है। धुएं से सांस और आंख संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने कहा कि वनाग्नि की कुछ घटनाएं हो रही हैं लेकिन विभाग की टीम तत्काल मौके पर जाकर आग को काबू कर रही है। लोगों को भी वनों की रक्षा में सहयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 22 बीजीएस 03 पी
पठक्यूड़ा वन पंचायत के जंगल में लगी आग

धरमघर। धरमघर के पठक्यूड़ा वन पंचायत के जंगल में रविवार रात आग लग गई। वन पंचायत सरपंच को अराजक तत्वों पर जंगल में आग लगाने का शक है। सोमवार तड़के चार बजे वन पंचायत सरपंच पूरन पाठक के नेतृत्व में वन पंचायत के लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों की तत्परता से आग ज्यादा हिससे में नहीं फैल पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed