{"_id":"646d0a45420fcdca5304a9c4","slug":"fire-in-jungle-department-worked-bageshwar-news-c-8-1-148376-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: छतीना के कंपार्ट नंबर तीन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: छतीना के कंपार्ट नंबर तीन में लगी आग
Wed, 24 May 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 24 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला जारी है। अब तक वनाग्नि की 19 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। इस दौरान 22 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जल चुका है और 68 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मौसम की मेहरबानी और विभाग की तैयारियों के चलते पिछले साल की तुलना में इस वर्ष वनों को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है।
सोमवार रात को बागेश्वर वन रेंज के तहत छतीना कंपार्ट नंबर तीन में आग लग गई। करीब दो घंटे तक जंगल जलता रहा। सूचना मिलने के बाद रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक तेज हवा और जंगलों में गिरे पिरुल के कारण आग तेज हो चुकी थी और काफी वन क्षेत्र जल चुका था। कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाई।
रेंजर करायत ने बताया कि आग से डेढ़ हेक्टेयर वन क्षेत्र जला और करीब साढ़े चार हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जंगलों को बचाने के लिए विभाग ड्रोन से निगरानी कर रहा है। अधिकतर घटनाओं में अराजक तत्व वनों को जला रहे हैं। ऐसे लोगों पर विभाग नजर रख रहा है। पकड़े जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।