फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in jungle.

अड़ौली में जंगल की आग आबादी तक पहुंची, ग्रामीणों ने पाया काबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire in jungle.
मौसम साफ होने के बाद फिर से जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव अड़ौली में जंगल की आग आबादी तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सजगता से गांव तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इधर कपकोट तहसील के कई जंगल भी आग से धधक रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे अड़ौली गांव के पास जंगल में आग लगी। आग तेजी से फैलती हुई गांव की तरफ बढ़ने लगी। गांव के पूर्व प्रधान राजेश टम्टा ने आग को आबादी की तरफ आता देखकर सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन रावल को सूचित किया। रावल गांव के लोगों को साथ लेकर गए। ग्रामीणों ने कड़ी
विज्ञापन

मशक्कत से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। सरपंच रावल ने बतया कि किसी अराजक तत्व ने आबादी के समीप जंगल में आग लगा दी जो फैलते हुए गांव तक आ पहुंची थी। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो गांव को नुकसान हो सकता था। आग बुझाने वालों में आनंद राम, भगत राम सहित आसपास के अन्य ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कपकोट के गडेरा, चिरपतकोट और चौड़ास्थल के जंगलों में आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है। तेज धूप के बीच जंगलों में तेजी से आग लग रही है। इस कारण चारा पत्ती, कीमती ईमारती लकड़ी और जड़ी बूटियों को नुकसान हो रहा है। आग से वन्य जीवों का जीवन भी खतरे में आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण आग कम थी लेकिन फिर से वन धधकने लगे हैं। इधर, आरओ एसडी कांडपाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को रवाना कर दिया था। जंगलों की आग पर काबू पाया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से भी वनाग्नि को रोकने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed