फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers less interested in Apple Mission

एप्पल मिशन : 20 फीसदी घटा अनुदान तो कम हुआ किसानों का रुझान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers less interested in Apple Mission
2023-24 में मिशन के तहत नहीं हो सका नया काम
विज्ञापन

सुशीला मेहरा


बागेश्वर। उद्यान विभाग पिछले दो सालों से जिले में एप्पल मिशन चला रहा है। अनुदान में 20 फीसदी गिरावट के कारण किसानों का रुझान सेब की बागवानी की तरफ कम हो रहा है। इसका असर यह रहा है कि वर्ष 2023-24 में एप्पल मिशन के तहत जिले में कोई काम नहीं हुआ।

जिले में परंपरागत तौर से सेब की बागवानी करीब 15 सालों से हो रही है। जिले में दो वर्ष पूर्व एप्पल मिशन शुरू किया गया था। 12000 फुट ऊंचाई वाले क्षेत्रों को सेब की बागवानी के लिए चुना गया। पिछले साल जिले में 50 क्विंटल सेब की पैदावार हुई। वर्ष 2022-23 तक किसानों को सेब पर 80 प्रतिशत अनुदान देता था। अब 60 प्रतिशत ही अनुदान मिलता है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मिशन के तहत सेब के बागान में 12,00000 रुपये लागत आती है। इसमें 9,60000 रुपये उद्यान विभाग की ओर से अनुदान के रूप में दिए जाते थे। सेब की बागवानी में 20 फीसदी अनुदान घटने का असर यह है कि जिले में वर्ष 2023-24 में एप्पल मिशन के तहत कोई नया काम नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिले के सेब उत्पादन वाले क्षेत्र
झूनी खलझूनी, कर्मी, बघर, सात रतबे, शामा, कौसानी
इनसेट

जिले में चार एकड़ में सेब के बगीचे
बागेश्वर। उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एप्पल मिशन के तहत खलझूनी, कर्मी, शामा और सात रतबे क्षेत्र में एक-एक एकड़ के बगीचे बनवाए गए हैं। जिनमें 533 एम111 रूट स्टोक प्रजाति के सेब के पेड़ लगाए गए हैं। इस प्रजाति के सेब दो साल में फल देने लगते हैं। अगले साल से ही इन बगीचों में सेब की पैदावार शुरू हो जाएगी। संवाद

कोट
सेब की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। किसान आवेदन भी कर रहे हैं।इस वर्ष जिले में अधिक कार्य नहीं कर पाए लेकिन पूर्व में चयनित स्थानों पर ही ज्यादा ध्यान देंगे। -कुलदीप जोशी, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed