फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Excise Department's FL2 warehouses were searched

आबकारी विभाग के एफएलटू के गोदाम खंगाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Excise Department's FL2 warehouses were searched
बागेश्वर में सील किए गए आबकारी विभाग के एफएलटू के गोदाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की सूचना पर सोमवार की रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने आबकारी विभाग के वर्षों से बंद पड़े शराब गोदामों को खंगाला। दोनों गोदाम शराब से भरे पड़े हैं। तहसीलदार ने गोदामों को सील करा दिया है। शराब के स्टॉक का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार रात को तहसीलदार नवाजिश खलीक और पुलिस उपाधीक्षक विपिन पंत ने विकास भवन रोड से लगी ठंडी सड़क स्थित शराब के बंद गोदामों को खुलवाया। गोदामों में शराब भरी पड़ी थी। मौके पर मौजूद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त शराब 2017-18 और 2018-19 के आवंटित गोदामों की है। रिन्यू न होने से गोदाम बंद पड़े हैं। इस पर तहसीलदार ने दोनों गोदामों को सील करा दिया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अनुसार एक गोदाम में करीब 233 पेटी और दूसरे गोदाम में 88 पेटी अंग्रेजी शराब है। इसके अभिलेख मौजूद हैं। सवाल उठ रहे हैं कि इन गोदामों का जब रिन्यू नहीं हुआ है तो आबकारी विभाग ने गोदामों को पहले सीज क्यों नहीं किया। ऐसे में शराब को खुर्दबुर्द करने का भी अंदेशा है। पूरे मामले से आबकारी महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार नवाजिश खलीक का कहना है कि एसओजी के पास बंद गोदामों में शराब होने की सूचना थी। इस सूचना के आधार पर बागेश्वर के ठंडी सड़क स्थित दोनों गोदामों को खंगाला गया। वहां पर शराब का स्टॉक रखा मिला। आबकारी विभाग का कहना है कि स्टॉक मिलान के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed