फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   EO Lodged FIR to Parking Issue

पालिका की अनुबंधित पार्किंग में गेट बनाने के मामले ने तूल पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
EO Lodged FIR to Parking Issue
बागेश्वर में विवादित पार्किंग स्थल पर लगाया गया गेट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के स्टेशन रोड में नगरपालिका की अनुबंधित पार्किंग में गेट बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगरपालिका के ईओ ने निर्माण को अवैध बताते हुए बागेश्वर कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पालिका के ईओ सतीश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 13 सितंबर को स्टेशन रोड में स्थित नगरपालिका की अनुबंधित पार्किंग के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति ने अपनी कार लगाकर रास्ता बंद कर दिया। पार्किंग स्थल पर लगाए गए साइनबोर्ड भी फाड़कर फेंक दिए गए थे। पार्किंग स्थल के प्रवेश द्वार पर वाहन खड़ा करने से पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इस प्रकरण का संज्ञान लेने पर उक्त व्यक्ति ने अभद्रता की।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि उक्त पार्किंग संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। जिला जज ने नगरपालिका को आदेशित किया है कि वाद के निस्तारण तक वादग्रस्त भूमि में पार्किंग संचालन के लिए निविदा स्वीकार न करें। कहा है कि नगरपालिका ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में न कोई निविदा आमंत्रित की है, न स्वीकार की है। ईओ ने अनुबंधित पार्किंग में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ की तहरीर पर कोतवाली में फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है। कोतवाली प्रभारी जेएस ठकरियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह सिविल वाद का मामला है। पुलिस इस मामले में अपनी ओर से कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed