{"_id":"6a9daad2cde272869a0283f9","slug":"bad-weather-disrupts-flights-passengers-face-increased-difficulties-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127848-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खराब मौसम बना उड़ानों में बाधा, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खराब मौसम बना उड़ानों में बाधा, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रहे मौसम का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। उड़ानों के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण गरुड़ क्षेत्र की हेली सेवा पिछले आठ दिनों से पूरी तरह ठप है। नियमित उड़ानें संचालित नहीं होने से हेली सेवा पर निर्भर यात्रियों और क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
शनिवार को भी हेली सेवा बंद रहने से आपातकालीन और जरूरी काम से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में लंबा सफर तय कर सड़क मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। पिछले दिनों मौसम के अचानक बदलते मिजाज के कारण गरुड़ पहुंचने वाली उड़ानें लगातार प्रभावित हुई हैं।
प्रभावित यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित हेली सेवा कंपनी से मांग की है कि मौसम साफ होते ही सेवा को बिना देरी नियमित रूप से बहाल किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।