फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Effigy of District President of Yuva Vahini burnt, demonstration

बागेश्वर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है आरोपी, कांग्रेस ने फूंका पुतला

Thu, 23 Nov 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Updated Thu, 23 Nov 2023 11:38 PM IST
सार

बागेश्वर में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन रौतेला की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेसियों ने युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के कृत्य की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। 

विज्ञापन
Effigy of District President of Yuva Vahini burnt, demonstration
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन रौतेला की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेसियों ने युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के कृत्य की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के लिए राज्य सरकार के खिलाफ भी नाराजगी प्रकट करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। हिजामं युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष ने ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर नाबालिग किशोरी के साथ जिस तरह का घिनौना कृत्य किया है। वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े संगठन के नुमाइंदों का इस तरह के कृत्य में लिप्त होना प्रदेश की हकीकत को भी दर्शा रहा है। प्रदेश सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो रही है। पूरे प्रदेश में निरंकुशता बढ़ रही है। जब तक पीड़ित किशोरी को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, सुनील भंडारी, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना बेहद निंदनीय है। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन रौतेला को विधानसभा उप चुनाव में पद से हटा दिया गया था। तब उस पर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार करने का आरोप लगा था। उससे संगठन का कोई लेना देना नहीं है। आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। - हरीश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed