फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Education news in district.

Bageshwar News: 147 रिक्त पदों के सापेक्ष 69 सहायक शिक्षकों का चयन

Mon, 19 Aug 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 19 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
बागेश्वर। जिले के 544 प्राथमिक विद्यालय में 147 सहायक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनमें नियुक्ति के लिए 69 सहायक शिक्षकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को सीईओ सभागार में सीईओ गजेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में सहायक शिक्षकों के चयन के लिए दूसरी काउंसलिंग की गई। 432 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे जिनमें से 46 अभ्यर्थियों का चयन सहायक शिक्षक पद के लिए हुआ। इससे पूर्व में दस अगस्त को भी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई थी। काउंसलिंग के बाद 23 सहायक शिक्षकों को चयनित किया गया था जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। दोनों काउंसलिंग के बाद 69 नए शिक्षक मिल गए हैं लेकिन अब भी प्राथमिक विद्यालय में 78 सहायक शिक्षक के पद रिक्त हैं। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक विनय कुमार ने बताया कि निदेशालय को चयनित सहायक शिक्षक और रिक्त पदों की जानकारी दी जाएगी। निदेशालय के आदेश के बाद ही रिक्त पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की जाएगी। इस मौके पर डायट प्रवक्ता भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed