{"_id":"68603636eedfa95d800cebc9","slug":"education-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116726-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा और कपकोट की राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिले की राजकीय आईटीआई कांडा में इलैक्ट्रीशियन के लिए 20, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और स्टेनोग्राफर हिंदी के लिए 24-24 सीटों पर, राजकीय आईटीआई कपकोट में इलैक्ट्रीशियन की 20 और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 48 सीटों पर आवेदन होने हैं। व्यावसायिक परीक्षा परिषद की ओर से इन सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
20 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए मांगे गए दस्तावेजों का विवरण भी ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाचार्य उदय राज सिंह ने बताया कि जिले की दोनों आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 जुलाई के बाद प्राप्त आवेदनों की काउंसलिंग कराई जाएगी। संवाद