फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do or do not vote demands

मांगें पूरी करो वरना वोट नहीं 

Sun, 25 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Do or do not vote demands
बागेश्वर में नारेबाजी करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकत्रियों और सेविकाओं की बेमियादी हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषाहार वितरण का कार्य ठप करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। 

राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्र को उच्चीकृत करने, सुपरवाइजर पदों पर शत प्रतिशत  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  को और कार्यकर्त्री के रिक्त पदों पर सहायिका को पदोन्नत देने की मांग को लेकर रविवार को भी कार्यकर्त्रियों और सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में कार्यकत्रियों ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि यदि उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो आगामी विधान सभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में रीता साह, देवकी रावल, रीना गुरुरानी, मरियम डेविड, लीला आर्या, मोहिनी पर्वतीय आदि कार्यकर्त्रियां शामिल थीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed