फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not go, Piya Holi is coming ..

मत जाओ पिया होली आय रही..

Thu, 09 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Do not go, Piya Holi is coming ..
होली खेलती शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में होली की धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय बागेश्वर सहित कपकोट, कांडा आदि क्षेत्रों में बैठकी और खड़ी होली का आयोजन हो रहा है। होल्यार देर रात तक बैठकी होली की महफिल जमा रहे हैं। 
विज्ञापन


बागेश्वर के वेणीमाधव होली कमेटी ने बागनाथ मंदिर परिसर और नुमाइशखेत में खड़ी होली का आयोजन किया। होल्यारों ने कृष्ण भए अवतार मुरारी, मत जाओ पिया होली आय रही, जिनके पिया परदेश बसंत हैं, जल कैसे भरूं यमुना गहरी आदि होली प्रस्तुत की। बुधवार की रात 12 बजे तक बैठकी होली का आयोजन जारी रहा।
विज्ञापन


होल्यार बीएल साह, पंकज पांडे, महेश पंत, देवीलाल साह, श्याम सिंह नेगी, भुवन उपाध्याय, सूरज जोशी, प्रताप कबडोला, नीरज पांडे, नवीन साह, कंचन साह, दलीप मेहरा, हितेश साह, फकीर चंद्र, विवेक पांडे, कंचन साह, खड़क दफौटी आदि ने होली का रंग जमाया। होली कमेटी द्वारा खड़ी होली का आयोजन शाम पांच बजे से बागनाथ मंदिर परिसर में, जबकि रात नौ बजे से वेणीमाधव मंदिर नुमाइशखेत में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खोली गांव में भी होली का आयोजन हुआ। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सैनिक स्कूल बागेश्वर में बच्चों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उधर कपकोट में भी होली का आयोजन जोरों पर है। ग्राम सभा कपकोट के साथ ही ऐठान, उतरौड़ा, असों, हिचौड़ी, हरसीला, पचार आदि गांवों में भी होली का आयोजन जोरों पर है। कपकोट में होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गायन किया। कांडा क्षेत्र में भी होली की धूम मची हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed