फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM Review of Development

डीएम ने की विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा 

Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में शासन की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने योजनाओं की समीक्षा भी की। योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गति देने और निर्माणकार्यों का निरीक्षण कर समय पर प्रगति रिपोर्ट देने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। डीएम ने इंदिरा आवास, दीनदयाल आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को मजदूरों का भुगतान समय पर करने को कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


सीएमओ को बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर आयोजित करने को कहा। उद्यान, कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला उद्यान अधिकारी और कृषि अधिकारी से किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक वीसी पाठक आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed