फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   dm ordered to provide navoday vidyalaya with broadband

नवोदय में ब्रॉड बैंड सुविधा मुहैया कराने के निर्देश

Wed, 08 Nov 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 08 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
dm ordered to provide navoday vidyalaya with broadband
बच्चों से भोजन व्यवस्था की जानकारी लेती डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार की प्रबंध समिति की बैठक डीएम रंजना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने विद्यालय में टेलीफोन व ब्रॉडबैंड सुविधा मुहैया कराने के लिए दूरसंचार विभाग के अधिकारी को लाइन बिछाने के लिए आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानाचार्या कीर्ति पंवार ने पेयजल समस्या की जानकारी देते हुए स्त्रोत के पानी में ग्रामीणों द्वारा हस्तक्षेप करनी की बात कही। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इस पर डीएम ने जल निगम व जलसंस्थान के अधिकारियों से स्रोत का निरीक्षण कर विद्यालय में पेयजल व्यवस्था का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीनों छात्रावासों में गीजर लगाने पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय में सीसीटीवी स्थापित कर लिए जाने और गैस समस्या का समाधान होने की बात कही। डीएम ने कंप्यूटर खरीदने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क कर औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने विद्यालय की सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए स्थाई सफाई कर्मचारी की नियुक्ति का सुझाव दिया। बैठक से पूर्व निरीक्षण करते हुए डीएम ने बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण अधूरा मिलने पर यूपी निर्माण निगम के अधिकारी को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।


खेल मैदान के समतलीकरण तथा छात्रावास को जाने वाले रास्ते की रेलिंग अधूरी पड़े रहने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्या को निर्माण ऐजेंसी को पत्र जारी करने को कहा। इस अवसर पर डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, एसडीएम सुंदर सिंह, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, जलसंस्थान के अभियंता नंदकिशोर सहित अनेक अभिभावक व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed