फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM miffed at the slow pace of MGNREGA works

मनरेगा के कार्यों की धीमी गति पर डीएम खफा

Thu, 02 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मनरेगा के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य इस महीने के अंत तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही अधिक से अधिक जॉब कार्ड धारकों को रोजगार देने को कहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेेेट सभागार में डीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की बैठकों में कार्ययोजना तय करने के लिए निर्देशित किया। योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों के आधार पंजीकरण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 99.42 प्रतिशत कार्ड धारकों के आधार कार्ड सीडिंग हो चुके हैं। उन्होंने कृषि ,पशु पालन, मत्स्य ,वनीकरण, पौधरोपण आदि कार्यों को मनरेगा से कराने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के कार्यों का भुगतान समय से करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विभागीय अधिकारी लगातार कार्यों की मानीटरिंग के लिए गांवों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं ताकि लोगों को विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी हो सके।
विज्ञापन



ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्या को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाएं और लंबित कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने, गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने सांसद निधि एवं विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. उदय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल समेत अनेक अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed