{"_id":"5debe3078ebc3e1b9110adf1","slug":"dm-inspected-the-district-hospital-bageshwar-news-hld367026597","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
जिला अस्पताल बागेश्वर का निरीक्षण करतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने अमर उजाला में खबर छपने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को देय चिकित्सकीय सुविधाओं एवं वहां लगाये गये विभिन्न उपकरणों की संचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अमर उजाला के शनिवार के अंक में खुद बीमार है बागेश्वर का जिला अस्पताल शीर्षक से खबर प्रमुखता से छपी थी। कुछ दिन पहले अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई नवजात की मृत्यु संबंधी खबर भी प्रमुखता से छपी थी। इन खबरों का संज्ञान लेकर डीएम ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, ओटी, इमरजेंसी, लैब समेत अल्ट्रासाउंड कक्ष की भी व्यवस्था देखी।
वार्ड में मकड़ी के जाले लगे होने पर पर डीएम ने स्वच्छक को फटकारा और आगे ऐसा होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। उन्होंने पिछले दिनों अस्पताल में नवजाज की मृत्यु पर सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी से जल्द रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
इधर, सीएमएस ने बताया कि डॉ. मुन्ना लाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। डीएम ने बताया कि एनएचएम के तहत भी 176.45 लाख के उपकरण खरीद का प्रस्ताव है। वहां पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. एलएस टोलिया, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. रीमा, डॉ. आशा मेहता आदि थे।