फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM administered oath of constitution day

डीएम ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
DM administered oath of constitution day
बागेश्वर कलक्ट्रेट में अधिकारी, कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलातीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर डीएम रंजना राजगुरु ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। कहा कि हम सभी को भारत के संविधान की गरिमा बनाये रखनी होगी। भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने से ही उसके महत्व को समझा जा सकता है। उन्होंने सभी से संविधान के महत्व को समझकर उसे आत्मसात करने अपेक्षा की। कहा कि संविधान की प्रस्तावना का सख्ती से पालन करना चाहिए। हमें मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी जागरूकता फैलानी चाहिए। समाज के निर्बल वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, कांडा योगेंद्र सिंह, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, कोषाधिकारी भारत चंद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस देवड़ी, मुख्य वैयत्तिक अधिकारी भगवत प्रसाद पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed