{"_id":"a0970b88d43dbed3262f514c64add7dd","slug":"district-panchayat-villages-inaccessible-road-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम गांवों में सड़क बनाएगी जिला पंचायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम गांवों में सड़क बनाएगी जिला पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात सुविधा से वंचित गांवों के लिए अब जिला पंचायत सड़क बनवाएगी। जिला योजना के तहत बनाई जाने वाली इन सड़कों की लंबाई एक से दो किलोमीटर होगी। सरकार की ओर से इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है। सरकार की इस नई योजना से कम आबादी वाले गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में पांच सौ और ढाई सौ की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए पहले से ही काम चल रहा है, लेकिन इससे कम आबादी वाले सैकड़ों गांव सड़कों से नहीं जुड़ सके हैं। सरकार की मंशा अब छोटे गांवों और तोकों को भी सड़कों से जोड़ने की है।
विज्ञापन
इसी के तहत जिला पंचायत को गांवों के लिए सड़क बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्माणदायी संस्था की ओर से सड़क सुविधा से वंचित गांवों तक एक से अधिकतम दो किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों का निर्माण करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मंगाएगी।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों को जिला योजना में रखा जाएगा। बजट के अनुसार सड़कें बनाई जाएंगी। इस शासनादेश के जारी होने से सड़क सुविधा से वंचित गांवों के साथ ही तोकों में रहने वाले लोगों को भी यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।