फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Development work will be done in various wards of Kapkot Nagar Panchayat with an expenditure of Rs 26 lakh.

Bageshwar News: कपकोट नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 26 लाख से होंगे विकास कार्य

Sat, 23 May 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in various wards of Kapkot Nagar Panchayat with an expenditure of Rs 26 lakh.
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र को सुंदर, सुविधायुक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में बुनियादी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में राज्य अवस्थापन मद के अंतर्गत कुल 26 लाख रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र की भौगोलिक आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रमुख वार्डों में बजट आवंटित कर निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय की गई है। वार्ड नंबर एक के भूरकुटी तोक में पैदल पुलिया से प्रकाश उपाध्याय के मकान की ओर पांच लाख 74 हजार रुपये से सीसीमार्ग, चैकर्स टाइल और नाली का निर्माण, वार्ड नंबर दो में ईश्वर कपकोटी के मकान से बसंती कपकोटी के मकान की ओर पांच लाख 37 हजार रुपये से बरसाती नाला और पटाल निर्माण का कार्य, वार्ड नंबर तीन में केडी शर्मा के मकान से आदर्श विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर छह लाख की लागत से सीसी मार्ग, वार्ड नंबर चार के डोडिला तोक में शिव मंदिर के पास तीन लाख 64 हजार रुपये से स्थल विकास का कार्य, वार्ड नंबर पांच के सिपातल तोक में ग्रामीणों की सुविधा के लिए तीन लाख 17 हजार रुपये से सार्वजनिक स्थान पर स्थल विकास कार्य किया जाएगा। वार्ड नंबर सात के केदारशिला मंदिर के पास छह लाख 52 हजार रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सके।
विज्ञापन


......कोट
राज्य अवस्थापन मद के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से नगर के विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि सभी निर्माण कार्य तय समयावधि के भीतर अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -बलवंत सिंह रावत, ईओ, नगर पंचायत कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed