फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dengue ward in bageshwar

Bageshwar News: जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल, दो मरीज ट्रामा सेंटर में भर्ती

Thu, 21 Sep 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue ward in bageshwar
बागेश्वर के जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड का ​निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी। संवाद
बागेश्वर। जिले में डेंगू के संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड फुल होने के बाद दो मरीजों को ट्रामा सेंटर में बनाए गए रिजर्व डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

अब तक डेंगू से पहाड़ सुरक्षित माने जाते थे। जिले में भी इससे पहले डेंगू का ऐसा प्रकोप नहीं दिखा था लेकिन इस साल रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक दिख रही है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में बुधवार रात को नौ मरीज भर्ती थे। बृहस्पतिवार सुबह दो मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद सात मरीज रह गए थे। दोपहर बाद तक पांच नए मरीज भर्ती होेने के बाद ट्रामा सेंटर में बने वार्ड को भी खुलवाना पड़ गया।
विज्ञापन




जनरल वार्ड के सभी बेड फुल
बागेश्वर। मौसम बदलाव के कारण बुखार, जुकाम, पेट संंबंधी परेशानियां बढ़ने से जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में सभी बेड फुल हो गए। बाकी मरीजों को इमरजेंसी और सीरियस मरीजों के लिए बने वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस ने लिया डेंगू वार्ड का जायजा
बागेश्वर। सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को डेंगू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। जब वह वार्ड में पहुंचे तो कई मरीजों ने मच्छरदानी चारपाई पर लपेट रखी थी। उसे देखकर वह नाराज हुए और मरीजों को जल्द मच्छरदानी लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और यहां दिन में ही मच्छरदानी हटाई जा रही है। उन्होंने वार्ड इंचार्ज को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बागेश्वर के जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी। संवाद

बागेश्वर के जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed