फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for road repair

तिलसारी के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Sat, 23 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sat, 23 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for road repair
सड़क सुधारने की मांग - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। गागरीगोल-तिलसारी मोटर मार्ग में छह साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका है। जिससे आक्रोशित तिलसारी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने डामरीकरण की मांग को लेकर पांच अगस्त को भौरा पुल गागरीगोल में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


तिलसारी के पूर्व प्रधान मदन मोहन भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीण मूसलाधार बारिश के बीच एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट के कार्यालय में पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि तिलसारी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य छह साल पहले शुरू हुआ था। पीएमजीएसवाई के अभियंताओं की अनदेखी के चलते मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं हुआ, जबकि इसी मोटर मार्ग के साथ निर्माणाधीन मोटर मार्गों में दो साल पूर्व डामरीकरण हो गया है।
विज्ञापन


तेज बारिश से मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। विभाग की अनदेखी के चलते बामड़ीरौ नामक स्थान पर पुल का निर्माण नहीं हुआ है। पुल न होने कुछ दिन पूर्व एक मैक्स उफनती नदी में फंस गई थी। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि मोटर मार्ग में डामरीकरण के बारे में निर्माण एजेंसी से कहा जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश पांडे, नंदकिशोर जुयाल, नवीन भट्ट, सुरेंद्र नेगी, जगदीश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed