फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death in Kapkot

दावाग्नि की चपेट में आई दूसरी महिला की भी मौत, एक का शव शनिवार को हो गया था बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Death in Kapkot
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के पुड़कुनी (चचई) के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से दूसरी महिला की भी मृत्यु हो गई। एक महिला का शव शनिवार को ही मिल गया था। आग से बचने के प्रयास में एक अन्य महिला गिरकर घायल हो गई। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। मृतक नंदी देवी राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुमौड़ा में भोजनमाता थीं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चचई गांव की तीन महिलाएं जंगल में लगी आग से घिर गई थीं। गांव की गंगा देवी (35) पत्नी दयाल राम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। भागते समय गिरकर उसके पैर में चोट आ गई। गंगा देवी ने दोपहर 12:45 फोन से गांव में घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो चचई गांव की नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम का शव शनिवार शाम ही बरामद हो गया था। गांव के लोगों ने शाम को घटना की सूचना कपकोट तहसील में दी। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने रात को खोजा लेकिन अंधेरा होने के कारण इंदिरा देवी का पता नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह एक बार फिर ग्रामीण, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की। इंदिरा देवी (36) पत्नी तारा चंद्र आर्या का झुलसा शव बरामद हो गया। रविवार को तहसीलदार पूजा शर्मा, डीएफओ मयंक शेखर झा, कपकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसआई सुष्मिता राणा ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना काफी दुखद है। कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। आग लगने की घटना के पीछे किसी का हाथ है, तो इसका भी पता लगाने को कहा गया है। वन विभाग की संस्तुति मिलने के बाद आपदा मद से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

- रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर।
घटना की जानकारी कपकोट प्रशासन से शनिवार शाम साढ़े सात बजे मिली। आग सीमित दायरे में थी। इसलिए सेटेलाइट के माध्यम से भी घटना का पता नहीं चला। घटना की जांच कराई जा रही है। रेंजर की आख्या मिलने के बाद मुआवजे के लिए संस्तुति प्रशासन को भेजी जाएगी।
- मयंक शेखर झा, डीएफओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed