फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death in Bageshwar Accident

Bageshwar News: बागेश्वर सड़क हादसे में केलाखेड़ा के दो समेत तीन युवकों की मौत

Wed, 14 Jun 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 14 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Death in Bageshwar Accident
बाजपुर/केलाखेड़ा। बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर नैलगाड़ के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में केलाखेड़ा निवासी दो और राज्य सीमा से सटे यूपी के एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही मृतकों के घरों पर मातम छा गया। परिजन शवों को लेने के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार केलाखेड़ा निवासी इरशाद (42), असलम (40), यूपी के गांव नरपतनगर रामपुर निवासी साजिद (25), यूपी के मसवासी निवासी सुलेमान (23), यूपी के स्वार निवासी जाहरान खान (21) और यूपी के अजीतपुर रामपुर निवासी आकाश कुमार (20) कॉस्मैटिक का सामान बेचने पिकअप से बागेश्वर में लगने वाले मेले में जाने के लिए रवाना हुए थे। बागेश्वर में दुकान लगाने के बाद सभी बेरीनाग मेें लगने वाले मेले में जा रहे थे। सोमवार देर रात नैलगाड़ के पास अनियंत्रित होकर पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में सवार इरशाद अहमद, असलम और साजिद की मौत हो गई। घायल जाहरान खान, आकाश और सुलेमान का बागेश्वर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। केलाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में सूचना मिली है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है।
विज्ञापन









एक मृतक का बेटा रहता है हैदराबाद

केलाखेडा़। केलाखेड़ा निवासी इरशाद की तीन बेटियां और एक बेटा है। उसका बेटा जीशान हैदराबाद में हेयर कटिंग सैलून में काम करता है। असलम अली के परिवार में दिल के मरीज होने के कारण परिजनों को मौत की सूचना नहीं दी गई है। रिश्तेदार दुर्घटना की बात बताकर उसके परिजनों से मिलने आ रहे है। मृतक असलम के दो बेटे और एक बेटी है। नागरिकों ने बताया कि असलम और इरशाद के शव देर रात केलाखेड़ा पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed