{"_id":"5df139fa8ebc3e881c6b8904","slug":"dattatreya-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3651956135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में धूमधाम से मनाई गई दत्तात्रेय जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में धूमधाम से मनाई गई दत्तात्रेय जयंती
विज्ञापन
बागेश्वर में निकली जूना अखाड़े की शोभायात्रा में प्रस्तुत एक झांकी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में बुधवार को दत्तात्रेय जयंती धूमधाम से मनाई गई। जूना अखाड़े के महंत शंकर गिरी के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गाजेबाजे के साथ संतों ने शोभायात्रा निकाली।
दैनिक हवन, पूजन, अनुष्ठान के बाद दिन में करीब एक बजे भक्तों ने बागनाथ मंदिर से भगवान दत्तात्रेय के जयकारों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की। चौक बाजार, कत्यूर बाजार, स्टेशन रोड, सरयू पुल, नुमाइशखेत, तहसील रोड आदि क्षेत्रों में ढोल-नगाड़ों के साथ झांकी निकाली गई। संतों ने हाथों में छड़ी लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया।
इस दौरान लोग भजन, कीर्तन करते हुए मधुर संगीत की धुन पर जमकर थिरके। कलाकारों ने कई जगह रुक-रुक कर गीत, नृत्य किया। झांकियों के माध्यम से विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया। उक्त स्थानों पर झांकी निकालने के बाद भक्तजन बागनाथ मंदिर पहुंचे। जहां सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान दत्तात्रेय का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में गढ़वाल मंडल के महंत शिवा गिरी, मयंक शंकर, शिव गिरी, प्रयाग गिरी, उमेश पुरी, रामदेव गिरी, मनप्रीत गिरी, उमा गिरी, पार्वती पुरी, सीता गिरी, महेंद्र पिल्ख्वाल आदि रहे।