फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Das's dream is the resolution of the government: Chief Minister

दास के सपने सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री

Thu, 27 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Das's dream is the resolution of the government: Chief Minister
बागेश्वर श्मशानघाट में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अंतिम संस्कार के दौरान गमगीन मुख्यमंत्री
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास के सपने सरकार का संकल्प हैं। उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। बागेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो भी सपने स्व. दास के थे, उनके संकल्प थे, उनको आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। बागेश्वर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दास बागेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की नींव रखकर गए हैं।
विज्ञापन

उनके प्रयासों से प्रसाद योजना के तहत बागेश्वर के बागनाथ धाम का चयन हुआ है। इसके लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 49 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसकी डीपीआर बनने लगी है। बागेश्वर के विकास पर सरकार की सीधी नजर रहेगी। बागेश्वर के लोग कभी भी स्वयं को अकेला महसूस न करें। सरकार बागेश्वर की जनता के साथ है। सरकार बागेश्वर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस जिले के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दास ने कष्ट को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का दिन बहुत दुखद है। चंदन राम दास सहज थे, सरल थे। उनको शारीरिक रूप से कितना भी कष्ट हुआ हो लेकिन उन्होंने इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री के नाते हमेशा उनसे कहता था कि आप आराम करिये, ज्यादा भागदौड़ मत करिये। वीडियो कांफ्रेंस से समीक्षा करिये। पिथौरागढ़ भी गए, पौड़ी भी गए।

दो दिन पूर्व ही अल्मोड़ा में साथ थे। उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों के लिए दास ने जीवनभर काम किया। विधायक के रूप में भी हम साथ थे। वह बागेश्वर समेत पूरे उत्तराखंड की बात उठाते थे। उनका निधन न केवल सरकार, पार्टी बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed