{"_id":"57a8c1de4f1c1b1562ee46ac","slug":"damaged-the-boundary-wall-of-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की चहारदीवारी हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की चहारदीवारी हुई क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार हुई बारिश से ग्राम पंचायत खोली में एक ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उधर भारी बारिश से राउमावि पच्चीसी ल्वेशाल की नव निर्मित चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार खोली गांव में बारिश से खोली गांव में संतोष कुमार का एक कमरे का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रभावित के पास सिर छिपाने के लिए दूसरा घर नहीं है। उसने पटवारी तल्ला कत्यूर को घटना की सूचना दे दी है। ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार ने बताया कि प्रभावित को मुआवजा दिलाने के लिए दैवी आपदा प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर कौसानी क्षेत्र में हुई बारिश से राउमावि पच्चीसी ल्वेशाल की नव निर्मित चहारदीवारी और आंगन ध्वस्त हो गया। विद्यालय को जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पीटीए संघ के अध्यक्ष रतन सिंह ने शासन प्रशासन से विद्यालय भवन की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन