{"_id":"058e50944adca4219a3c8f6ff1964aa0","slug":"czech-schools-the-sdm-tehsildar-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल भी चेक करें एसडीएम, तहसीलदार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल भी चेक करें एसडीएम, तहसीलदार : डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Wed, 20 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने यहां कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस, राजस्व पुलिस के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूलों का समय पर निरीक्षण करके अनुशासन कायम रखने के निर्देश दिए। मनोरंजन कर की चोरी, पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी पर नजर रखने भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि एसडीएम को स्कूलों में अनुशासन कायम रखने के लिए औचक निरीक्षण करना चाहिए। एसडीएम, तहसीलदार क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क, पानी, शिक्षा, खनन, वाहनों में ओवरलोडिग जैसे मामलों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि रेगुलर पुलिस नियमित गश्त करे।
विज्ञापन
खासकर महिलाओं, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर रोक लगानी चाहिए। डीएम ने मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मनोरंजन कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई करें। कर जमा न करने वाले होटल संचालकों को नोटिस भेजें। जिला पूर्ति अधिकारी पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी रोकें।
विज्ञापन
दूरस्थ इलाकाें में समय पर खाद्यान्न पहुंचाया जाए। वितरण की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्ज की वसूली में शिथिलता बरतने वाले अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीओ धनी राम, कांडा की एसडीएम रेखा कोहली, कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया, गरुड़ के एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, मोहन राम, महेंद्र सिंह, कृष्ण राम आर्य, खुशबू आर्या आदि थे।