{"_id":"60e35bc38ebc3ecccd688440","slug":"cyber-crime-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4301716185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस और एसओजी की टीम ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग लॉटरी की तर्ज पर सट्टा लगा रहे थे। सट्टा किंग साइट नाम से सट्टे का कारोबार आगरा से ऑनलाइन संचालित किया जा रहा था।
ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस आधार पर एसपी अमित श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके लिए पुलिस टीम गठन की गई थी। जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत मंच के पास रविवार को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाए जाने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची।
उसने ऑनलाइन सट्टा लगा रहे चौक बाजार निवासी हेम चंद्र कांडपाल, नुमाइशखेत निवासी अमित वाल्मीकि और रिजु अंचल दैलेख (नेपाल) का मूलवासी और तुनेरा बागेश्वर के हाल निवासी विनोद सिंह को सट्टा लगाते पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनके कब्जे से 23700 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। इन आरोपियों के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में धारा 13 जुआ अधिनियम और 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम में कोतवाली के एसआई प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल भुवन बोरा, एसओजी के कांस्टेबल इमरान खान, चंदन राम कोहली, नरेंद्र गोस्वामी शामिल थे।
पुलिस के रडार पर 56-60 लोग
बागेश्वर। ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले जिले के 50-60 लोग पुलिस के रडार पर हैं। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यह लोग नंबरों के आधार पर सट्टा लगा रहे थे।
सट्टे का संचालन आगरा से किया जा रहा था। सट्टे का भुगतान पेटीएम से होने की पुष्टि हुई है। आरोपी अन्य लोगों के साथ ही स्वयं की रकम भी सट्टे में लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि सट्टा लगाने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।