फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised in district.

Bageshwar News: जागनाथ से बागनाथ तक गूंजा...जय श्रीराम, जय श्रीराम

Mon, 22 Jan 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 22 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised in district.
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव अल्मोड़ा और बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक नगरी से लेकर बाबा बागनाथ की नगरी जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रही। नगर से लेकर गांवों तक में धार्मिक आयोजन किया गया। घर-घर में भगवान श्री राम की पूजा की गई। राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह भंडारे, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब से राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकली। शोभा यात्रा रघुनाथ मंदिर से होते हुए मल्ला महल स्थित प्राचीन रामशिला मंदिर पहुंची। यहां रामशिला की पूजा के बाद मुरली मनोहर मंदिर, हनुमान मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, श्री सिद्ध नर सिंह बदरीनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों से होते हुए फिर से हुक्का क्लब पहुंची। देर शाम छह संस्था पर दीपोत्सव के बाद रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, विनीत बिष्ट, अजय वर्मा आदि शामिल रहे। चौक बाजार, लाला बाजार में व्यवसायियों ने भंडारा कर प्रसाद बांटा। यहां रामप्रकाश निरंकारी, ज्योति कपूर, अंकुर बोरा, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




कर्नाटक खोला में भव्य रामलीला

अल्मोड़ा। भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति की ओर से कर्नाटक खोला में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों ने पात्रों की भूमिका निभाई। राम जन्म पर महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए। इसके बाद दीपोत्सव हुआ। रश्मि कांडपाल ने राम, कोमल जोशी ने सीता, मेघना पांडे ने लक्ष्मण, वैष्णवी जोशी ने भरत, रक्षिता अल्मिया ने शत्रुघ्न, मीनाक्षी जोशी ने हनुमान, हिमांशी अधिकारी ने परशुराम, विद्या कर्नाटक ने रावण के पात्र की भूमिका निभाई। नंदा देवी, मिलन चौक स्थित शै भैरव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन हुए। नगर के शैल स्थित देवी मंदिर से एनटीडी शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकली। इसके बाद राम दरबार की झांकी निकली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




रघुनाथ मंदिर में पांच फीट लंबी अगरबत्ती रही आकर्षण का केंद्र

अल्मोड़ा। खजांची बाजार स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर में एक राम भक्त की ओर से प्रज्ज्वलित पांच फीट की दो अगरबत्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान राम को 51 किलो बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया। पुजारी नीरज लोहनी ने पूजा कराई। वहां अभय साह, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, उदयराज साह आदि मौजूद रहे।



मंगलता में निकली कलश यात्रा

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के मंगलता में भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल रावत के नेतृत्व में सरयू नदी से भगवती मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रामलीला मैदान ढूंगाधारा में हवन और शिव मंदिर बालेश्वर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।



द्वाराहाट में शोभायात्रा और रैली निकली

द्वाराहाट। बग्वालीपोखर के रामकोट मंदिर तक महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भगवान राम के जयकारे लगाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली। मां दूनागिरी मंदिर, हनुमान मंदिर, बदरीनाथ मंदिर, मृत्युंजय, कुलदेवी मंदिर, गोलू मंदिर धनखलगांव में सुंदकांड पाठ, भंडारा हुआ। नगर से वाद्य यंत्रों और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ मुख्य चौराहे से कालीखोली रोड, चौखुटिया रोड, दूनागिरी रोड, रानीखेत रोड, पूजाखेत होते हुए गोंचर तल्लीमिरई होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई।



रानीखेत में निकाली भव्य शोभा यात्रा

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत, चिलियानौला, कुंवाली, मजखाली, ताड़ीखेत में राम भक्तों ने सोमवार सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली। मां हरड़ा देवी मंदिर, शिव मंदिर, मां सिद्धेश्वरी मंदिर, राम मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, ग्वेल मंदिर ताड़ीखेत, कृष्णा मंदिर मजखाली, पिपलेश्वर महादेव कुंवाली आदि मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, हवन, भंडारा हुआ। हैड़ाखान मंदिर, चिलियानौला में भव्य दीप यज्ञ किया गया। इस दौरान विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, मोहन नेगी, अरुण रावत मौजूद रहे। सुभाष चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया।



भतरौंजखान में व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली

भतरौंजखान। सरस्वती शिशु मंदिर भतरौंजखान में सुंदरकांड का पाठ किया गया और भजन-कीर्तन भी हुए। दुर्गेश्वर मंदिर नवाड और बिंदेश्वर मंदिर देवरापानी में लोगों ने पूजा-अर्चना की। बाजार में व्यापारियों ने बाइक रैली निकालते हुए भगवान राम के जयकारे लगाए।



भक्तिरस में डूबा बागेश्वर, राममय हुई शिव की नगरी

बागेश्वर/कपकोट/कांडा/कौसानी। श्रीराम सेवा समिति की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा, आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, रामलीला कमेटी समेत व्यापारी यात्रा में शामिल हुए। भागीरथी-आरे बाईपास के समीप श्रीराम मंदिर से यात्रा शुरू हुई। भागीरथी, कांडा मार्ग, सरयू पुल तिराहा, माल रोड, स्टेशन रोड, चौक बाजार, बागनाथ मंदिर होते हुए यात्रा नुमाइशखेत मैदान में पहुंची। नुमाइशखेत मैदान के रामलीला मंच में विधायक पार्वती दास, डीएम अनुराधा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने विधिवत श्रीराम की पूजा अर्चना और हवन किया गया। इस मौके पर गौरव जोशी, रोहित कांडपाल, संजय जोशी, दीपक जोशी, कवि जोशी, कुंदन गढि़या, कैलाश गढि़या, मनोल ओली, सुबोध साह, कौशल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

बागनाथ मंदिर में पूजा, अर्चना और खीर का आयोजन

बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में भक्तों ने सुबह से भगवान शिव और प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की। व्यापार संघ की ओर से खीर का आयोजन किया गया। आयोजन में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया आदि शामिल हुए।



श्रीराम मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर में हुआ सुंदरकांड

बागेश्वर। 133 साल पुराने ठाकुरद्वारा के श्रीराम मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, ललित तिवारी, शैलेश तिवारी, गणेश पांडेय आदि मौजूद रहे। राधाकृष्ण मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से सुंदरकांड का पाठ और भंडारा कराया गया। इस मौके पर पूरन चंद्र जोशी, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण पाठक, खष्टी जोशी, भगवती प्रसाद, गीता जोशी, आलोक जोशी, हर्षित जोशी आदि मौजूद रहे। नारायणदेव वार्ड के अग्निकुंड हनुमान मंदिर में भी भजन कीर्तन और सुंदरकांडा का आयोजन हुआ।



भद्रतुंगा, काफलीगैर में अखंड रामायण, लीती में शोभायात्रा

बागेश्वर/कपकोट। सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल, भद्रतुंगा और काफलीगैर के श्रीराम मंदिर गैरीगाड़ में अखंड रामायण पाठ और हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। भद्रतुंगा में महंत देवानंद दास के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। गैरीगाड़ के श्रीराम मंदिर में काफलीगैर, पासदेव से भी श्रद्धालु पहुंचे। शिव मंदिर ओखलीसिरौद से कलश यात्रा निकाली गई। बिचला दानपुर के गांव लीती के भगवती मंदिर से राम यात्रा का आयोजन किया गया।



कांडा, कौसानी में पूजा अर्चना

कांडा/कौसानी। कांडा के अन्नपूर्णा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कांडा पड़ाव के कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। भद्रकाली मंदिर में चल रही भागवत कथा में श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भक्तों ने रसपान किया। कौसानी के द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों पूजा अर्चना की।





गरुड़ में बच्चों ने झांकी निकाली

गरुड़ (बागेश्वर)। स्कूली बच्चों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झांकी निकाली।राम मंदिर गरुड़ में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण हुआ। भजन-कीर्तन में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, भाजपा नेता एडवोकेट जेसी आर्या, धीरज जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट आदि ने भजन-कीर्तन में भाग लिया। लौबांज हरज्यू मंदिर में ग्रामीणों ने भजन पाठ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कौसानी सुनीता आर्या, बहादुर कोरंगा आदि मौजूद रहे। गागरीगोल, डंगोली, लाहुर घाटी, गोमती घाटी के ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव के मंदिर में भजन कीर्तन का गायन किया।



चौखुटिया में कई जगह भंडारा

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। 24 से अधिक स्थानों पर भंडारा हुआ। दीगौत व इंद्रेश्वर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। अगनेरी, राम गंगा दर्शन घाट, बैरती, धामदेवल, भूमियां देवता मंदिर सहित कई स्थानों पर सामूहिक दीप जलाए।



कांग्रेस ने सुंदरकांड पाठ किया

अल्मोड़ा। कांग्रेस ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में खत्याड़ी रामलीला मैदान में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। विधायक तिवारी ने विधि-विधान से भगवान राम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के लिए आदर्श हैं। सुंदरकांड पाठ के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण कर भगवान राम से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, देव सिंह कनवाल, हर्ष कनवाल, राधा बिष्ट, दीपा साह, प्रताप कनवाल आदि मौजूद रहेसंवाद



सल्ट में निकली भव्य शोभायात्रा

मौलेखाल। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मौलेखाल, कपराढैय्या, जालीखान में लोगों ने शोभायात्रा पर जमकर फूलों की बारिश की। यात्रा का शुभारंभ दिनेश डोबरियाल ने किया। इस मौके पर आयोजक ऊं गिरी महाराज, संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्कर बिष्ट, विक्रम रावत, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।



यहां भी आयोजन

-देवी मंदिर देघाट में भी सुंदर कांड और हवन का आयोजन हुआ। फतेहपुर से देघाट बाजार, गंगानगर होते हुए देवी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। तालेश्वर, लालनगरी, सुरमोली, च्म्याडी पालपुर, बबलिया वल्मरा में कलश और शोभायात्रा निकाली गई।


-सोमेश्वर क्षेत्र में संग्राली मंदिर अधुरिया में सुंदरकांड पाठ किया गया। रामलीला कमेटी ग्वालाकोट पातलीबगड़ में रामलीला का मंचन किया गया। मानसी मेहरा ने कत्थक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed