फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme.

बागनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
श्रावण के दूसरे सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। श्रावण के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। बागनाथ धाम में सूर्योदय से पूर्व ही भक्त उमड़ने लगे। बैजनाथ धाम, कपकोट के शिवालय सहित कांडा और दुगनाकुरी के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद तक मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। लोगों ने सरयू के पावन जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिले के विभिन्न गांवों के अलावा बाहरी जिलों के लोग भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, शिवार्चन भी संपन्न कराए।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि कोरोना काल में लोग श्रावण में कई लोग बाबा के दर्शन नहीं कर पाए लेकिन हालात सामान्य होने के बाद मंदिर में पहले से अधिक रौनक देखने को मिल रही है। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ धाम में भी आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। कपकोट के शिवालय में सुबह से लेकर दोपहर तक पूजा -अर्चना होती रही। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांडा धपोलासेरा स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्त उमड़े। दुगनाकुरी के महोली स्थित शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ जुटी। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिर भी भक्ति के रंग में रंगे रहे।
सावन माह में शिवालयों और घरों में लोग कर रहे भजन कीर्तन
अल्मोड़ा। सावन का पवित्र माह भोले बाबा के भक्तों के लिए काफी महत्व रखता है। मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान शिव के भजन
कीर्तन कर उनका गुणगान किया जा रहा है। घर-घर पार्थिव पूजा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान शिव के दर्शनों के लिए
मंदिरों में भक्तों के की भीड़ उमड़ रही है।
सावन के दूसरे सोमवार को नगर के प्रमुुख शिव मंदिरों सहित सभी मंदिरों में शिव शंकर के अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नगर से लेकर गांवों में मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। शिवालयों और घरों में भक्त भजन-कीर्तन कर रहे हैं। हवालबाग विकासखंड के नौला गांव में सावन में हर दिन एक घर भजन कीर्तन हो रहा है। ग्रामीण युवा ढोलक और मंजीरे के साथ भोले, मां दुर्गा, श्री राम के साथ ही स्थानीय देवी-देवताओं के भजन कीर्तन गा रहे हैं।

श्रावण मास के नौवें दिन कृपाल सिंह बिष्ट के घर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। वहां राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, योगेश सिंह बिष्ट, गौरव सिंह कार्की, गौरव मेहरा, दीपक सिंह कार्की, ललित सिंह मेहरा, हिमांशु, देवेंद्र कार्की, भानु, गोविंद, सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed