फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural Event Soon in Badiyakot

Bageshwar News: बदियाकोट के आदि बद्री भगवती माता मंदिर में 16 साल बाद होगी आठों पूजा

Sat, 12 Jul 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cultural Event Soon in Badiyakot
कपकोट (बागेश्वर)। बदियाकोट के आदि ब्रदी भगवती माता मंदिर में 24 अगस्त से आठों पूजा का आयोजन किया जाएगा। इन दिनों पूजा की तैयारियों के क्रम में क्षेत्र के 16 पट्टी के गांवों में आमंत्रण दिया जा रहा है। श्रद्धालु मां की छंतोली लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। नंगे पाव गांव-गांव जाकर पूजा का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ लोगाें को आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। शुक्रवार को कपकोट के भगवती मंदिर पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भगवती मंदिर में आदिशक्ति की पूजा हर साल होती है लेकिन जात यात्रा के साथ आठों पूजा 12 साल में एक बार की जाती है। पिछली बार 2009 में पूजा हुई थी। हालांकि कोविड के कारण पूजा अपने समय पर नहीं हो सकी। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए पिछले नौ दिन से श्रद्धालु क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात को यात्रा मां बाराही मंदिर ऐठाण पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को कपकोट के भगवती मंदिर पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया। जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। कुछ देर के विश्राम के बाद यात्रा पोथिंग गांव के भगवती मंदिर के लिए रवाना हो गई। जहां यात्रा का रात्रि विश्राम स्थल है। यात्रा में शामिल शिव सिंह दानू ने बताया कि अगस्त में होने वाली आठ दिनी पूजा 31 अगस्त को भंडारे के साथ संपन्न होगी। वहां पर बदकोटी धामी बलवंत दानू, लाल सिंह दानू, ब्याली बाण उमेद सिंह दानू, छंतोली सेवक रघुवर सिंह, चंद्र शेखर जोशी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed