{"_id":"60a53a513b14924133714115edc7df3e","slug":"two-kg-lpg-cylinders-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों में दो किलो कम निकली रसोई गैस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडरों में दो किलो कम निकली रसोई गैस
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां रसोई गैस के सिलेंडरों में घटतौली की शिकायत मिलने पर तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने सात सिलेंडरों को वापस कराया।
विज्ञापन
कपकोट स्थित गोदाम में उपभोक्ताओं को बुधवार को घरेलू गैस के सिलेंडरों का वितरण किया गया। इस बीच कुछ सिलेंडरों में गैस कम होने की आशंका पर लोगों ने प्रशासन से शिकायत की।
तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने वहां जाकर अपने सामने सिलेंडरों को तुलवाया। सात सिलेंडरों में एक से दो किलो तक गैस कम थी। तहसीलदार के निर्देश पर कर्मचारियों ने इन सिलेंडरों को वापस लिया, उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर दिए।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि सिलेंडरों के बाहर गैस का वजन अंकित रहता है। इसी आधार पर तुलवाया जाता है। उन्होंने बताया कि कम गैस वाले सिलेंडरों को सीधे प्लांट में वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन