{"_id":"574dc9004f1c1b0e7610967a","slug":"teacher-injured-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को घायल करने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को घायल करने वाला चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 31 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले दिनों नगर की सड़क में शिक्षक ख्याली दत्त पांडे को वाहन से टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कागजात नहीं होने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। प्रभारी कोतवाल गोपाल राम ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी वाहन चालक कमल भट्ट, शिक्षक ख्याली दत्त को अपने वाहन संख्या यूके 04-9414 से टक्कर मारकर भाग गया था। आरोपी के खिलाफ धारा 279/338 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वाहन के कागजात नहीं होने पर उसे सीज कर दिया गया है।