फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smugglers skins of three years imprisonment

खाल तस्करों को तीन साल का कारावास

Thu, 20 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Thu, 20 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय ने तेंदुओं की खालों की तस्करी के मामले में दो लोगों को तीन-तीन साल की कठोर कारावास और 25-25 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियुक्त चमोली जिले के थराली निवासी हैं।

विज्ञापन


थराली के पटवारी क्षेत्र तलवाड़ी अंतर्गत कश्मीनगर निवासी बलवीर राम पुत्र विशन राम और  कुंदन राम पुत्र कनक राम तेंदुओं की दो खालों के साथ 26 फरवरी 2013 को पैदल ही मोटर मार्ग पर बालीघाट से पंद्रह पाली की तरफ आ रहे थे। पुलिस के एसओजी प्रभारी उमी राम आर्या ने बलवीर राम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कुंदन राम खाल को छोड़कर वहां से फरार हो गया, और पुलिस के चंगुल में नहीं आया। पुलिस ने बलवीर राम को जेल भेज दिया। फरार कुंदन राम बाद में तस्करी के एक दूसरे मामले में थराली में गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर पुलिस ने थराली से उसे भी रिमांड पर लिया। कुछ समय बाद दोनों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। पुलिस अधीक्षक ने तफ्तीश के लिए मामला वन विभाग को सौंप दिया।

तत्कालीन उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने मामले की जांच की। यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चला। वन विभाग की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा ने मामले की पैरवी की।


गत दिवस  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed