फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rural attacked with sharp weapons

धारदार हथियारों से ग्रामीण पर हमला

Wed, 18 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 18 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rural attacked with sharp weapons
ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 सोमवार रात बोहाला ग्राम पंचायत के एक ग्रामीण पर इसी गांव के पांच लोगों ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे ताकुला के अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम फींचा राम चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने नंदी गांव में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में बोहाला गांव की कमला देवी ने कहा है कि 16 मई की रात इसी गांव के पनौला तोक निवासी गोपाल राम उसके घर रखा अपना ढोलक लेने आया। खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पति हरक सिंह गोपाल राम को पहुंचाने के लिए उसके घर गए।
विज्ञापन


रात में उसके पति घर लौट रहे थे। प्राइमरी स्कूल के समीप गोपाल राम, पनी राम, पप्पू राम, अन्नू राम, गोकुल राम ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें मरणासन्न हालत में वहीं फेंककर फरार हो गए। उसके पति के शरीर के विभिन्न हिस्सों के अलावा चाकू से दांई आंख  में लगी गंभीर चोट समेत कुल13 चोटें आई हैं। रात में जब उसके पति घर नहीं लौटे तो 17 मई को गोपाल राम की पत्नी से फोन पर अपने पति के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके पति तो रात में ही अपने घर चले गए थे। इसके बाद ढूंढ खोज करने पर उसके पति बेहोशी की हालत में प्राइमरी स्कूल के पास पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर उसके पति ने सारी बातें बताई। घटना की सूचना तुरंत क्षेत्रीय पटवारी को दे दी गई। 108  से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र ताकुला ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पीड़ित की पत्नी कमला देवी, बीना देवी, अनीता देवी, रणजीत रौतेला, नीमा देवी, राजन सिंह, लक्ष्मी देवी, पंकज सिंह, मेहमान सिंह और भूपेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। एसडीएम ने बताया राजस्व उप निरीक्षक नंदीगांव ने धारा 323, 326 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक को मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed