फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police declared the readiness of the suspect escaped from the youth of Bageshwar

पुलिस की तत्परता से संदिग्ध घोषित होने से बच गया बागेश्वर का युवक

Sat, 16 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 पुलिस की तत्परता से बिहार में मिला बागेश्वर जिले का एक युवक संदिग्ध घोषित होने से बच गया। यह युवक पिछले एक साल से घर से लापता था। युवक को पुलिस की सूचना पर बिहार पहुंचे उसके पिता को सौंप दिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस के व्हॉटसएप के नेशनल पुलिस ग्रुप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व बिहार पुलिस का बागेश्वर पुलिस के पास बागेश्वर के चिड़ंग गांव निवासी हरीश चौहान के संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाने की सूचना आई। इस सूचना के मिलते ही यहां का पुलिस तंत्र चौकन्ना हो गया। एसओजी के सर्विलांस ग्रुप बागेश्वर में तैनात कांस्टेबल मनोज बेनीवाल ने रात में ही युवक के परिजनों का पता लगाने के बाद उसके बारे में जानकारी जुटा ली। बिहार पुलिस की ओर से एनपीजी व्हॉटसएप ग्रुप में भेजे गए युवक के फोटो को उसके पिता गोपाल सिंह को दिखाया गया।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर युवक का पुराना रिकार्ड खंगालने पर सब कुछ ठीक ठाक मिलने के बाद बिहार पुलिस को पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक साल से खोए हुए बेटे को बिहार में पुलिस की हिरासत में होने की बात सुनकर परेशान पिता को पूरी तसल्ली देकर बिहार भेजा गया। एसओजी के कांस्टेबल मनोज बेनीवाल ने बताया कि बिहार में हरीश की उसके पिता गोपाल सिंह की मुलाकात हो गई है। बागेश्वर के एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि बिहार में पकड़ा गया युवक पिछले कुछ समय से लापता था। उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है। पुलिस की तत्परता और व्हॉटसएप ग्रुप ने न केवल एक युवक को संदिग्ध घोषित होने से बचा लिया बल्कि एक साल से बिछुड़े पिता-पुत्र को भी मिला दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed