फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Married to wife, husband, mother-in-law and son-in-law sued

विवाहिता की मौत, पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Mar 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 14 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
 जौलकांडे गांव में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


12 मार्च की देर रात बागेश्वर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती जौलकांडे गांव निवासी सूरज की पत्नी कविता (20 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन कविता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के पिता थकलाड़ निवासी नंदराम ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के पिता ने कहा है कि ससुराली उसकी बेटी को दहेज के लिए आए दिन मारते-पीटते थे। पुलिस ने मृतका के पति सूरज, ससुर डुंगरराम और सास के खिलाफ धारा 498 ए, 304 बी, 3/4 दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बागेश्वर के कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। दहेज हत्या से जुड़ा मामला होने के कारण मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed