फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Married married in Duggouda

दुगौड़ा में विवाहिता ने खुदकुशी की

Sat, 01 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Sat, 01 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Married married in Duggouda
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 तहसील के सुदूरवर्ती दुगौड़ा गांव में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतका का एक साल पूर्व विवाह हुआ था, वह घर पर सास तथा जेठानी के साथ रहती थी। इधर राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

तहसील के दुगौड़ा गांव निवासी बबीता पत्नी गोपाल सिंह (20) की एक साल पहले तीन मई को शादी हुई थी। उसका मायका सल्ट के झीपा गांव में है। बबीता का पति गोपाल सिंह गोवा में नौकरी करता है। उसकी कोई संतान नहीं है, बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह बबीता अपने कमरे में पंखे के सहारे झूलती मिली। नायब तहसीलदार मोहन सिंह भोजक ने बताया कि सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तब तक शव को फंदे से निकाल लिया गया था। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शनिवार की सुबह यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वालेे राजकीय अस्पताल के डॉ. दीप प्रकाश पार्की ने बताया कि शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। गले में निशान हैं, दम घुटने के कारण मौत हुई है, अलबत्ता विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मृतका के मायके वालों की तरफ से अभी तक मामले में किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed