{"_id":"58a1ee394f1c1b5d36d84b44","slug":"liquor-seized-two-cars-two-traffickers-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों से शराब पकड़ी , दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों से शराब पकड़ी , दो तस्कर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कांडा क्षेत्र में पकड़ी गई शराब के बोतल और पव्वे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार रात निर्वाचन विभाग के उड़नदस्ता टीम ने कांडा-बेड़ीनाग सड़क के विजयपुर और अन्नपूर्णा के बीच दो कारों से छह पेटी अवैध शराब बरामद की है। दस्ते को आते देख एक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर फरार हो गया जबकि टीम ने दूसरे कार के चालक और उसके साथी को दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया है जबकि कारों को सीज कर दिया है।
निर्वाचन विभाग के उड़नदस्ता टीम के प्रभारी नारायण दत्त पांडे ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए इन दिनों कांडा-बेड़ीनाग सड़क पर वाहनों की सघन तलाशी अभियान चल रहा है। रविवार रात 12 से तीन बजे के बीच सड़क के अन्नपूर्णा और विजयपुर के बीच कांडा की ओर से आ रही अल्टो संख्या यूके 02 4827 की तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी शराब के 148 पव्वे और दस बोतल बरामद किए गए। कार गणुुवा सिरमोली निवासी ध्यानेश कुमार चला रहा था। उसके साथ झांकरा निवासी संतोष जोशी था। कांडा पुलिस ने दोनों का आबकारी अधिनियम 60/72 के तहत चालान कर दिया है। टीम प्रभारी पांडे के अनुसार बेड़ीनाग से विजयपुर की ओर आ रही एक अन्य अल्टो संख्या यूके02 9030 को तलाशी के लिए रोका ही था तो चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में एसआई गोपाल राम, कांस्टेबल जगदीश आर्या और चालक शिव राम शामिल थे।