{"_id":"5cbf5c80bdec22146230adb4","slug":"anamay-ashram-s-sudent-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लटका मिला अनामय आश्रम के विद्यार्थी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंगल में लटका मिला अनामय आश्रम के विद्यार्थी का शव
Wed, 24 Apr 2019 12:12 AM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनामय आश्रम के एक विद्यार्थी का शव जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों को खबर दी। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
दीपक कुमार (16) पुत्र पनीराम मूल रुप से मथाली, अंतोला रानीखेत का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से यहां के अनामय आश्रम में शिक्षा दीक्षा ले रहा था। मंगलवार सुबह कक्षा के समय से दीपक गायब हो गया। आश्रम के साथी और शिक्षकों ने उसकी खोज की तो आश्रम से 300 मीटर ऊपर पहाड़ी की ओर जंगल में दीपक का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
शव अंग वस्त्र से बने फांसी के फंदे से झूल रहा था। आश्रम कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कौसानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम वगैरह की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ महेश जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, विद्यार्थी की मौत के पीछे कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों की माने तो सोमवार को आश्रम से कुछ रुपयों की चोरी हुई थी। इस पर कई विद्यार्थियों की डांट लगाई गई थी। इनमें दीपक कुमार भी शामिल था। बताते हैं कि दीपक बेहद हंसमुख स्वभाव का लड़का था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।