{"_id":"5b5229944f1c1bc6508b5ece","slug":"71532111252-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के 21 लोगों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के 21 लोगों का चालान
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। सुमगढ़ गांव के वन पंचायत क्षेत्र में घास काटने को लेकर सुुमगढ़ और सलिंग के ग्रामीणों के बीच विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने एसडीएम रवींद्र बिष्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के सरपंच समेत कुल 21 लोगों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
वरिष्ठ एसआई गोपाल राम के अनुसार सुमगढ़ गांव के सरपंच तारा दत्त जोशी ने वन पंचायत में घास को लेकर सुमगढ़ और सलिंग के ग्रामीणों के बीच विवाद होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को समझाया।
समझाने पर भी जब मामला शांत होता न दिखा तो पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर सुमुगढ़ के सरपंच तारा दत्त जोशी, नंदन कुमार, हरीश नारायण, हंसी, लीला, उषा, बीना, हेमा, रेखा, शंति, हेमा, रेखा, कमला, विमला, प्रेमा और अनीता जबकि सलिंग गांव की पुष्पा, कांति, राधा, ललित सिंह और पूरन सिंह का शांति भंग के आरोप में धारा 107/116 के तहत चालान कर दिया। साथ ही पत्रावली उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत की।