फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विजयपुर के जंगल से मिला लापता महिला का शव

विजयपुर के जंगल से मिला लापता महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
विजयपुर के जंगल से मिला लापता महिला का शव
कांडा। दो माह पूर्व लापता हुई महिला का शव विजयपुर के जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम को बसंत बल्लभ पुत्र हरिदत्त ने कांडा थाना पुलिस को विजयपुर के जंगल में महिला के शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर एसओ गोविंद भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम जंगल में पहुंची। जहां एक महिला का कंकाल मिला। शव के कपड़ों से परिजनों ने महिला की जानकी देवी (55) पत्नी स्व. कृष्णानंद के तौर पर शिनाख्त की। महिला का कोई भी संतान नहीं थी।


वह कांडा में ही मायके में रहती थी। महिला का शव मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी और दो माह से लापता चल रही थी। इसकी गुमशुदगी भी कांडा थाने को दी थी। एसओ भट्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed