{"_id":"5bbba978867a5528691c1182","slug":"21539025272-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में ड्यूटी करता होमगार्ड पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में ड्यूटी करता होमगार्ड पकड़ा
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड शराब के नशे में ड्यूटी करता मिला। होमगार्ड ने नशे में उत्पात भी मचाया। इसके बाद पुलिस ने होमगार्ड का मेडिकल कराने के साथ ही चालान काट दिया। पुलिस ने होमगार्ड विभाग से भी आरोपी की शिकायत की गई है।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि होमगार्ड का जवान गिरीश राम ड्यूटी के दौरान नशे में मिला। इसके बाद उसे पकड़ कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को भी लिखा गया है। दूसरी ओर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में फर्राटा भर रहे ग्राम प्रधान का मेडिकल करा बाइक सीज कर दी है। कोतवाल ने बताया कि मंडलसेरा ग्राम प्रधान कैलाश गिरी वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में मिला। ब्यूरो