फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   धरमघर-माजखेत सड़क में मरुति कार खाई में गिरी एक की मौत

धरमघर-माजखेत सड़क में मरुति कार खाई में गिरी एक की मौत

Thu, 10 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
धरमघर-माजखेत सड़क में मरुति कार खाई में गिरी एक की मौत
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कमेड़ीदेवी चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा।
विज्ञापन


धरमघर क्षेत्र के द्वारी निवासी 23 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र प्रेम सिंह बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे अपने चचेरे भाई की बिना नंबर की नई कार से तुसेर से धरमघर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच कार अनियंत्रित होकर चार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोगों ने खाई में उतरकर खोजबीन की।
इस दौरान उन्हें होशियार सिंह का शव सड़क से लगभग दो सौ मीटर नीचे पहाड़ी पर चट्टानों में अटका मिला। जबकि कार चार सौ मीटर नीचे गधेरे में गिरी थी। दुर्घटना में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक हैदराबाद में किसी कंपनी में नौकरी करता था। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया था। दो दिन बाद उसे हैदराबाद लौटना था। दुर्घटना में एकाएक मौत से उसके घर पर कोहराम मचा हुआ है। कमेड़ीदेवी चौकी पुलिस ने देर शाम मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed