फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   काउंटर से रकम उड़ाने का आरोपी गिरफ्त से बाहर

काउंटर से रकम उड़ाने का आरोपी गिरफ्त से बाहर

Sun, 05 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
काउंटर से रकम उड़ाने का आरोपी गिरफ्त से बाहर
बागेश्वर। एसबीआई के कैश काउंटर से 35 हजार की रकम उड़ाने का आरोपी पांच दिन बाद भी पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि एक नवंबर की शाम यूपीसीएल के अकाउंटेंट सुरेश चंद्र उपाध्याय एसबीआई शाखा में 1.35 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे। इसी समय बैंक कैशियर के किसी काम से केबिन से उठकर बाहर चले जाने और अकाउंटेंट सुरेश चंद्र के फोन पर व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने काउंटर में हाथ डालकर 35 हजार रुपये उड़ा लिए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में काउंटर में खड़े व्यक्ति को हाथ डालकर रुपये निकालते देखा गया। पुलिस ने घटना वाली रात यानी बुधवार को ही सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। लेकिन, अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। इधर, कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed